फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मिशन युवा के तहत एसबीडीयू और बीएचडी पदों के लिए मांगे आवेदन

Sat, 17 Jan 2026 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा के आधार पर भरे जाएंगे पद
विज्ञापन




कठुआ। जिला विकास आयुक्त कार्यालय ने मिशन युवा के तहत संविदा आधारित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें कुल 17 पदों को भरा जाएगा। यह पहल के तहत जिले में स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (एसबीडीयू) और बिजनेस हेल्प डेस्क्स (बीएचडी) से जुड़े पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए 35 से 50 हजार रुपये तक का मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन देने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार की योग्यता इस प्रकार से है। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष की होनी चाहिए और उसके पास जम्मू-कश्मीर निवासी होने का प्रमाणपत्र होना चाहिए। प्रत्येक उम्मीदवार के पास तीन सा स्नातक की डिग्री बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, प्रबंधन, वाणिज्य, अकाउंटिंग, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से जारी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) की ओर से जारी कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट का प्रमाणपत्र अनिवार्य होना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक उम्मीदवार के उद्यमिता विकास, एमएसएमई संवर्धन, स्टार्टअप इन्कयूबेशन, आजीविका, स्किल डेवलपमेंट या सरकारी क्षेत्र में प्रोग्राम मैनेजमेंट संस्थाओं के काम करने का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन




पद का नाम मासिक मानदेय



1. एसबीडीयू लीड -1 पद 50 हजार



2. एसबीडीयू समन्वयक -2 पद 35 हजार



3. एसबीडीयू वित्तीय विशेषज्ञ-1पद 35 हजार



4. एसबीडीयू एंटरप्राइज विकास विशेषज्ञ-1पद 35 हजार



5. एसबीडीयू मार्केटिंग विशेषज्ञ -1पद 35 हजार



6.बीएचडी लीड-3 पद 40 हजार



7. बीएचडी समन्वयक- 8 पद 35 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें