फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय अंतर-जिला थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 18 से

Sat, 17 Jan 2026 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय अंतर-जिला थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 18 जनवरी से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर परिसर में आयोजित की जाएगी जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन



विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि इस आयोजन में जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों के आने की संभावना है। प्रतिभागियों का पंजीकरण 17 जनवरी से शुरू होगा जबकि प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 18 जनवरी से होगा। पहले दो दिन लड़कों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रतिभागियों के भार के अनुसार मुकाबले होंगे। इसके बाद 20 और 21 जनवरी को लड़कियों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान निदेशालय की ओर से नियुक्त रेफरी मुकाबलों की देखरेख करेंगे। वहीं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का कठुआ कार्यालय संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें