फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गणतंत्र दिवस से पहले बिलावर में स्वच्छ तंत्र 2.0 जागरूकता रैली निकाली

Sat, 17 Jan 2026 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
स्वच्छता के तहत बिलावर में एडीसी के नेतृत्व में रैली निकालते लोग। स्रोत अन्य
विज्ञापन
एडीसी कार्यालय बिलावर से शुरू होकर तहसीलदार कार्यालय बिलावर में हुई संपन्न
विज्ञापन

बिलावर। कस्बे में नगर समिति ने स्वच्छ तंत्र 2.0 - गणतंत्र दिवस से पहले के अभियान के तहत शुक्रवार को रैली निकाली गई। एडीसी बिलावर विनय खोसला के नेतृत्व में निकाली गई रैली में स्वच्छता और नशामुक्त समाज के विजन को बढ़ावा देने के लिए कई सरकारी मुलाजिमों और लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एडीसी कार्यालय बिलावर से शुरू हुई और तहसीलदार कार्यालय बिलावर के कार्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। एडीसी ने रैली में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी और नशीली दवाओं के दुरुपयोग को खत्म करने की आवश्यकता के बारे में लोगों को जागरूक किया। लोगों को एडीसी ने स्वच्छता, नशा मुक्त भारत अभियान और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम - चरण II 19 जनवरी से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा। इसके दौरान बिलावर उप-मंडल में देशभक्ति और जागरूकता कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की जाएगी। एडीसी ने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता अभियान, नशा विरोधी जागरूकता अभियान और देशभक्ति जैसी पहले अंततः एक स्वस्थ, अनुशासित और सामाजिक रूप से जिम्मेदार समाज का निर्माण करके विकसित भारत मिशन को साकार करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी विभागों को नशीली दवाओं के खतरे को रोकने और नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता प्रयासों को तेज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार बिलावर सुरेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें