फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नॉटी क्रिकेट क्लब में शूटर इलेवन की टीम को 6 विकेट से हराया

Sat, 17 Jan 2026 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
भड्डू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ़ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक
विज्ञापन
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच में नॉटी क्रिकेट क्लब की टीम ने शूटर इलेवन की टीम को 6 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। शूटर इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवर के मैच में 100 रन बनाए। 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉटी इलेवन की टीम ने चार विकेट गंवाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया और 6 विकेट से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। नॉटी इलेवन के खिलाड़ी मोहित गुप्ता ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए और चार विकेट लिए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें