फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विधायक ने किया सेंट्रली डीप ड्रेन निर्माण कार्य का उद्घाटन

Sat, 17 Jan 2026 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हीरानगर विधायक विकास कार्य शुरू करवाते हुए जागरूक पाठक - फोटो : जिला अस्पताल में मशीन खराब होने से बंद सीटी स्कैन।
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। हीरानगर विधायक विजय शर्मा ने नेशनल हाईवे से रेलवे स्टेशन हीरानगर तक बनने वाली सेंट्रली डीप ड्रेन के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। 250 मीटर लंबी यह ड्रेन जिला कैपेक्स योजना के तहत 32.50 लाख की अनुमानित लागत से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इस परियोजना से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों, स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को बरसात के मौसम में जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी। कहा कि इस परियोजना से सड़क की स्थिति में सुधार होगा, आम जनता को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें