फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने आयोजित किए वॉलीबॉल मुकाबले

Sat, 17 Jan 2026 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बसोहली में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा करवाए जानेवाले वॉलीबाल के मुकाबले में भाग लेते ​खिल - फोटो : जिला अस्पताल में मशीन खराब होने से बंद सीटी स्कैन।
विज्ञापन
कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जिला स्तर पर लड़कों के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील सिंह संब्याल के पर्यवेक्षण में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में निचले जोन के लिए मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर में और ऊपरी पहाड़ी जोन के लिए मैच हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के मैदान में खेले गए।
विज्ञापन


जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना है। यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सभी गतिविधियां निदेशक सामान्य, युवा सेवाएं एवं खेल, जम्मू-कश्मीर, अनुराधा गुप्ता के निर्देशन तथा संयुक्त निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल, जम्मू, विनाक्षी कौल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व दिसंबर माह में फुटबॉल और क्रिकेट के ट्रायल भी हीरानगर स्पोर्ट्स स्टेडियम तथा बसोहली उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें