फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रशिक्षण के बाद भी महिलाएं स्वरोजगार से रह रहीं वंचित

Wed, 14 Jan 2026 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कठुआ में सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के तहत हर वर्ष हजारों युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें 80 प्रतिशत से अधिक भागीदारी महिलाओं की रही है।
विज्ञापन

चिंताजनक तथ्य यह भी सामने आया है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं में से केवल 75 प्रतिशत ही इसे रोजगार में बदल पा रही हैं। संस्थान की निदेशक उत्पला शाइकिया ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद संस्थान दो साल तक प्रशिक्षुओं से संपर्क बनाए रखता है ताकि उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने में मार्गदर्शन और ऋण सहायता दी जा सके। इसके बावजूद कई महिलाएं प्रशिक्षण के बाद रोजगार शुरू नहीं कर पातीं। निदेशक के अनुसार ऐसे मामलों में प्रमुख कारण सामाजिक परिस्थितियां हैं विशेषकर विवाह के बाद महिलाओं का स्थानांतरण ऐसे क्षेत्रों में हो जाना जहां प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों के लिए अवसर नहीं होते। उदाहरण के तौर पर, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग या मशरूम उत्पादन में दक्षता प्राप्त करने वाली महिलाएं जब ऐसे स्थानों में विवाह के बाद चली जाती हैं जहां इन सेवाओं की मांग नहीं है या संसाधन उपलब्ध नहीं हैं तो उनका प्रशिक्षण निष्क्रिय हो जाता है। संस्थान ऐसे मामलों में दोबारा संपर्क कर महिलाओं को उनके नए क्षेत्र के अनुरूप रोजगार के लिए प्रेरित करता है लेकिन यह प्रक्रिया समय और सामाजिक सहयोग पर निर्भर करती है।
वर्ष 2020-21 से लेकर 2024-25 तक संस्थान ने सिलाई, डिजिटल स्किल्स, कृषि आधारित उद्यमिता, डेयरी, ई-कॉमर्स और कंप्यूटर बेसिक जैसे कोर्सों में 9,300 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें