फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जोश व उमंग से मनाई लोहड़ी

Wed, 14 Jan 2026 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में लोहड़ी जलाते लोग। संवाद ं
विज्ञापन
बच्चों ने घर-घर जाकर मांगी लोहड़ी, शाम को दिया अग्नि को अर्घ्य
विज्ञापन


कठुआ। जिले में लोहड़ी पर्व धार्मिक आस्था व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बच्चों ने टोलियां बनाकर घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। शाम को लोहड़ी जलाई गई और अग्नि को अर्घ्य दिया गया। इस मौके पर सुख और समृद्धि की कामना की गई।
मंगलवार को पर्व के चलते शहर के बाजार में दिनभर रौनक देखने को मिली। यहां लोगों ने पर्व के लिए मूंगफली, गज्जक, तिल आदि की खूब खरीदारी की। गली-मोहल्ले और गांवों में बच्चे लोहड़ी मांगने के लिए आते रहे। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने नई फसल के पहले हिस्से में से कुछ भाग इन बच्चों की टोलियों में बांटा। गुड़, तिल, रेवड़ी, मूंगफली आदि देकर पूरे साल खुशहाली की प्रार्थना की। कई स्थानों पर परंपरागत हिरण का मंचन भी किया गया। इसमें लोग गीतों के माध्यम से युवाओं में सामाजिक बुराइयों पर प्रहार भी किया।
विज्ञापन

इस बार शहर में सुपर बाइक्स पर सवार हुए युवाओं ने इस दौरान हिरण का रूप धारण कर लोगों को बधाई दी। बनी थाना में भी लोहड़ी का पर्व मनाया गया। यहां थाना प्रभारी की अगुवाई में होने वाले कार्यक्रम के दौरान परिसर में लोहड़ी जलाई गई। इसमें पुलिस कर्मियों ने अर्घ्य देकर एक दूसरे को पर्व की बधाई।
शाम होने के साथ शहर में जगह-जगह परंपरा के अनुसार लोहड़ी जलाई गई। लोगों ने परिवार सहित अर्घ्य दिया और मूंगफली, गज्जक और रेवड़ियां बांटकर एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। लोगों ने विभिन्न मंदिरों में जाकर माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।


दुल्ला-भट्टी की कहानी सुनाई



हर साल की तरह शहर के रामलीला मैदान में लोहड़ी जलाने के निए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अभितेष शर्मा ने विधिविधान से पूजन कर लोहड़ी जलाई। लोगों ने अर्घ्य देकर भगवान से कृषि समृद्धि, धन-धान्य एवं उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन


पंडित अभितेष शर्मा ने इस दौरान मंदिर में आने वाले लोगों को लोहड़ी से जुड़ी दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाई। उन्होंने लोगों को बताया कि किस प्रकार दुल्ला भट्टी जो एक डाकू था जो अमीरों की लूट का पैसा गरीबों में बांटता था। उसने बेचने के लिए ले जाई जा रही सुंदरी व मुंदरी नाम की दो लड़कियों को बचाकर उनका विवाह करवाया और वह इस घटना के बाद गरीबों के लिए मसीहा बन गया।

कठुआ में लोहड़ी जलाते लोग। संवाद ं

कठुआ में लोहड़ी जलाते लोग। संवाद ं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें