फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी

Wed, 14 Jan 2026 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में धुंध के दौरान लाइटें जलाकर चलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
रात के समय तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट
विज्ञापन

कठुआ। जिला कठुआ इन दिनों घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में हल्की धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। कठुआ के मैदानी इलाकों में मंगलवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी रहा।
विज्ञापन

मैदानों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस के बीच रह है। पहाड़ी क्षेत्र बनी के सरथल और ढग्गर में शून्य से माइनस दो डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया है। हीरानगर और कठुआ के हिस्सों में सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। ठंडी हवाओं ने पहाड़ी इलाकों में लोगों को सताया। कोहरे का असर सड़क यातायात के साथ-साथ रेल सेवाओं पर भी पड़ रहा है। वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें