फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: साल के अंत तक तैयार होगा 100 बेड का अस्पताल

Wed, 14 Jan 2026 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र ने फंडिंग उपलब्ध करवाना किया शुरू, 28.18 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड होगा 30 से 100 बिस्तर का उपजिला अस्पताल
विज्ञापन

कठुआ। बिलावर के उपजिला अस्पताल के नौ साल से कछुआ चाल से चल रहे काम को अब केंद्र ने फंडिंग उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत केंद्र की ओर से अब इस परियोजना को पूरा करवाया जा रहा है।
फंडिंग के अभाव में यह परियोजना लगभग एक दशक तक लटकती चली गई थी। ऐसे में इस साल के अंत से पहले बिलावर और बनी विधानसभा के लोगों के लिए एक आधुनिक और सुविधाओं से लैस स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। वर्तमान में 30 बेड की सुविधा वाले उपजिला अस्पताल बिलावर को 100 बेड का किए जाने का काम साल 2016 में शुरू हुआ था। चरणवार जारी होती राशि की वजह से काम धीमी गति से चलता रहा। इसका सीधा असर परियोजना पर पड़ा है। अब केंद्र सरकार ने इस परियोजना को वित्त पोषित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद परियोजना पर काम युद्धस्तर पर शुरू हो चुका है। इस क्षेत्र के लोगों के पास बिलावर से कठुआ या फिर जम्मू बेहतर इलाज के लिए जाने के अलावा कोई और चारा नहीं है। 28.18 करोड़ की इस परियोजना में अबतक 14.50 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग बिलावर का दावा है कि इमारत का निर्माण कार्य और इससे जुड़ा फिनिशिंग का काम इसी वित्तीय वर्ष में मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल के मैकेनिकल डिवीजन ने सुविधाओं को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिजली की फ्लक्चुएशन को रोकने के लिए सर्वे से लेकर वैकल्पिक व्यवस्था में जनरेटर सेट लगाए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने ऑपरेशन थियेटर और ब्लड बैंक को एयर कंडीशन करने के अलावा अस्पताल में केंद्रीकृत सटरलाइजेशन सिस्टम को लेकर भी निविदा पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें