कठुआ। महाशिवरात्रि पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर शहर के सावन चक स्थित श्री संकटमोचन शिव मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पर्व से पूर्व शुरू होने वाले श्री रामचरित मानस परायण पाठ और शिव कथा का आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों ने एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता को बढ़ाने पर विचार किया गया। वहीं इस दौरान इन कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कमेटी सदस्यों काे जिम्मेदारियां दी गई। बैठक के बाद मंदिर के सेवादार पंडित ठंडू राम शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्री रामचरितमानस मास परायण पाठ का शुभारंभ 14 जनवरी से किया जा रहा है। संवाद