फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ के तरनजोत सिंह का चयन अंडर-19 हॉकी टीम में, उदयपुर में खेलेंगे राष्ट्रीय स्कूल गेम्स

Sun, 11 Jan 2026 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
तरनजीत सिंह,
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की अंडर-19 बॉयज हॉकी टीम में कठुआ के खिलाड़ी तरनजोत सिंह का चयन होने पर हॉकी क्लब लच्छीपुर ने खुशी जताई है। क्लब के अनुसार वह अब प्रतिष्ठित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स हॉकी चैम्पियनशिप 2025–26 में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 12 से 17 जनवरी 2026 तक उदयपुर, राजस्थान में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

क्लब के अनुसार तरनजोत सिंह कठुआ जिले से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। यह उपलब्धि उनके अनुशासित प्रशिक्षण, कठिन परिश्रम और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। उनकी प्रतिभा ने उन्हें अपने साथियों से अलग पहचान दिलाई है। हॉकी क्लब लच्छीपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस चयन पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तरनजोत की सफलता क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। क्लब ने दोहराया कि वह जमीनी स्तर पर प्रतिभा को निखारने और हर स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका पूरा हॉकी क्लब लच्छीपुर ने तरनजोत सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें