सांझी मोड़ में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उमड़े लोग। स्रोत जागरूक पाठक
सांझी मोड़ में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, संत समाज के लोगों ने लिया हिस्सा
हीरानगर। सांझी मोड़ में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत समाज के लोगों के अलावा स्थानीय लोगों ने बढ़कर का हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ताओं ने यहां उपस्थित लोगों से संगठित होने और सनातन की मजबूती की अपील की।
कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं संघ के जिला प्रचारक अनुराग काशी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सभी सनातनियों को एकजुट होकर मजबूती दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा आज समय आ गया है कि हिंदुओं को एकजुट होकर विश्व भर में यह संदेश देना चाहिए कि उनकी कोई जाति नहीं बल्कि एक धर्म है। उन्होंने कहा विश्व भर में सनातन के प्रति रूचि बढ़ रही है क्योंकि इसकी खासियत ही कुछ ऐसी है कि हर धर्म का सम्मान और मानवता की रक्षा सनातनियों का परम धर्म है। इसी दौरान उन्होंने जात-पात की करो विदाई हिंदू हिंदू भाई-भाई का नारा भी लगाया। उन्होंने कहा कि आज जिले भर में एक से एक बेहतर हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, यह दर्शाता है कि सनातनियों को बांटने वाले कभी भी कामयाब नहीं हो सकते हैं। सम्मेलन में पूर्व सरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौधरी, पूर्व सरपंच राहुल हंस आदि संत समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
सांझी मोड़ में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उमड़े लोग। स्रोत जागरूक पाठक