फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वरुण देव क्रिकेट क्लब ने वि किचन की टीम को 26 रनों से हराया

Sun, 11 Jan 2026 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उज्ज पुल में वरुण देव क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। शनिवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें वरुण देव की टीम ने वि किचन की टीम को 26 रनों से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

वरुण देव क्रिकेट क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर के मैच में 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वि किचन की टीम के खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वरुण देव क्रिकेट क्लब ने 26 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। वरुण देव क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी दीपक डोगरा ने 29 गेंदों पर 59 रन बनाए और एक विकेट लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें