बिलावर में विकास कार्य शुरू करवाते विधायक सतीश शर्माजागरूक पाठक
बिलावर। विधायक सतीश शर्मा ने शुक्रवार को बिलावर के अलग-अलग इलाकों में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। शुक्रवार बिलावर कस्बे में पहुंचे विधायक ने नगर कमेटी के वार्ड 6 को जोड़ने के लिए नई सड़क बनाने के काम का उद्घाटन किया।
करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पर लोक निर्माण विभाग की ओर से एक करोड़ 95 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नई सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के बाद विधायक बिल्केश्वर महादेव मंदिर के पास चौगान पहुंचे जहां पर नगर कमेटी की ओर से चौगान में लगाई गई लगभग 7.50 लाख रुपये की राशि से टाइल का लोकार्पण किया। बिलावर में आयोजित किए गए कार्यक्रम के बाद विधायक परनाला पहुंचे जहां पर उन्होंने परनाला सेरी, मुनी मुख्य सड़क से ढेर गांव को जोड़ने वाली लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 48 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विधायक ने अधिकारियों को इलाके में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी बिलावर विनय खोसला अलग-अलग विभागों के अधिकारी और बिलावर कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।