खैर की कटाई का निरीक्षण करते एसडीएम हीरानगरसंवाद
कठुआ। वन्यजीव विभाग की टीम ने बसंतपुर इलाके में खैर की तस्करी के प्रयास को विफल किया है। पिछले दस दिन में पकड़ा गया यह दूसरा मामला है। जानकारी के अनुसार वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र से खैर की कटाई के आधार पर लकड़ी और वाहन को जब्त कर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
वन्यजीव वार्डन कठुआ विजय कुमार ने बताया कि टीम ने बसंतपुर की ओर आ रहे एक ऑटो को जांच के लिए रोका। इस दौरान उसमें खैर की लकड़ी पाई गई। जांच में पता चला कि कटाई वन्यजीव क्षेत्र से की गई थी। बताया कि खैर के चार फुट से अधिक के बीस हिस्से थे। ऑटो के साथ-साथ लकड़ी को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि टीम ने दस दिन पहले भी वन्यजीव क्षेत्र से बाइक पर खैर की तस्करी के प्रयास को विफल किया था। इसमें पांच फुट के लगभग काटे गए पेड़ की तस्करी का प्रयास किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि टीमों को सक्रिय रखा गया है और आने वाले दिनों के लिए अन्य क्षेत्रों में भी निगरानी तेज कर दी है।