फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चूड़ामणि गुरुकुल ने शास्त्रोत्सव में रचा कीर्तिमान

Sat, 10 Jan 2026 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
63वें अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित जम्मू–कश्मीर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं मे - फोटो : गेहूं के खेत में भरे पानी को निकालने की को​शिश करता किसान।
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू में जारी 63वें अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव–2026 के तहत जम्मू–कश्मीर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में चूड़ामणि संस्कृत संस्थान, विश्वस्थली (बसोहली) ने ऐतिहासिक सफलता अर्जित कर संस्कृत जगत में विशिष्ट पहचान को और सुदृढ़ किया है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस शास्त्रोत्सव का आयोजन में संस्थान के 18 विद्यार्थियों ने आचार्य साहिल शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न शास्त्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर 4 प्रथम पुरस्कार एवं 14 द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर गुरुकुल को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय रणबीर परिसर कोटभलवाल जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले इस शास्त्रोत्सव के दौरान होने वाली सुभाषित स्पर्धा में संस्थान के तरुण शर्मा, रामायण शलाका में नरेश शर्मा, अमरकोष में अगम शर्मा तथा काव्य शलाका में सुमित शर्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया।
द्वितीय दिवस आयोजित कंठपाठ स्पर्धाओं अष्टाध्यायी, वाल्मीकि रामायण, उपनिषद्, गीता, आयुर्वेद, दर्शन, श्लोक अन्त्याक्षरी एवं रस-स्फूर्ति में गुरुकुल के विद्यार्थियों ने स्मरण-शक्ति, शुद्ध उच्चारण एवं आत्मविश्वास से निर्णायकों की प्रशंसा अर्जित की। इस उल्लेखनीय सफलता के फलस्वरूप चयनित विद्यार्थी फरवरी महीने में दक्षिण भारत के कांचीपुरम् में आयोजित अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव–2026 में भाग लेकर जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेंगे। संस्थान के प्रशासकों के अनुसार उनके यह उपलब्धि गुरुकुलीय शिक्षा की जीवंत शक्ति का प्रमाण है। शास्त्रोत्सव के उद्यापन उत्सव में मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार मिश्र, सारस्वत अतिथि डॉ. पुष्पेंद्र जोशी तथा अध्यक्ष/निदेशक प्रो. सतीश कुमार कपूर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त प्रो. कैलाश चंद्र दास, प्रो. अशोक कुमार थपलियाल, डॉ. राजीव लोचन शर्मा, डॉ. रामदास शर्मा आदि विद्वानों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें