फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क संपर्क, रेलवे अंडरपास और लंबित रेलवे विस्तार प्रस्तावों पर चर्चा

Sat, 10 Jan 2026 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते जसरो​टा विधायक राजीव जसरोटियाविज्ञ​प्ति
विज्ञापन
विधायक राजीव जसरोटिया ने केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह से की मुलाकात
विज्ञापन

राजबाग–महानाल सड़क चौड़ीकरण व सुधार के लिए 50.46 करोड़ की रखी मांग
कठुआ। जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क और रेलवे परियोजनाओं को लेकर जोरदार पैरवी की।
उन्होंने क्षेत्र की तात्कालिक आवश्यकताओं को उजागर करते हुए सड़क संपर्क, रेलवे अंडरपास और लंबे समय से लंबित रेलवे विस्तार प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने विशेष रूप से नेशनल हाईवे राजबाग से महानाल तक 23 किलोमीटर सड़क की ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने बताया कि यह मार्ग धार्मिक, सामाजिक और पर्यटन दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जसरोटा माता मंदिर, चरण कमल गुरुद्वारा और शिव गुफा महनाल जैसे प्रमुख स्थलों को जोड़ता है। विधायक ने इसके चौड़ीकरण और सुधार के लिए केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) से 50.46 करोड़ की डीपीआर लागत का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आठ सड़क परियोजनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन

कठुआ से चिनाब घाटी के लिए रेलवे लाइन के प्रस्ताव भी संज्ञान में लाया : विधायक राजीव जसरोटिया ने नव कठुआ रेलवे स्टेशन निर्माण समिति द्वारा तैयार प्रस्ताव का उल्लेख किया, जिसमें कठुआ, बिलावर, बसोहली, बनी और भद्रवाह को मुख्य रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। यह परियोजना पांच चरणों में 185.15 किलोमीटर लंबी होगी। चरण एक में अजीजपुर (माधोपुर, पंजाब) से कठुआ और बिलावर (38.50 किमी), चरण दो में बिलावर से मनवाल (53.65 किमी), चरण तीन फिन्नी नाला से बशोली (27.12 किमी), चरण चार में बसोहली से बनी (36.88 किमी) और पांचवें चरण में बनी से भद्रवाह (29.00 किमी) तक रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि चरण एक का प्री-फिजिबिलिटी सर्वे रेलवे मंत्रालय द्वारा किया जा चुका है और इसे तकनीकी रूप से संभव पाया गया है। वहीं चरण दो विशेष महत्व रखता है क्योंकि इससे शिवालिक क्षेत्र की दूरी लगभग 80 किमी से घटकर 30 किमी रह जाएगी। इसमें केवल एक सुरंग (4.45 किमी) का निर्माण होगा जो सुंदरीकोट में बालासुंदरी माता मंदिर के पास प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें