फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नवाचार और स्टार्टअप्स के लिए सशक्त मंच तैयार

Fri, 09 Jan 2026 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बायोटेक पार्क कठुआ में आयोजित मिशन युवा के तहत कार्यक्रम संवाद
विज्ञापन
आईआईआईएम बायोनेस्ट बायोटेक पार्क कठुआ में ‘इनोवेटिव 1.0’ कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

कठुआ। सीएसआईआर–इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (सीएसआईआर-आईआईआईएम) जम्मू के बायोनेस्ट बायोइन्क्यूबेशन सेंटर ने इंडस्ट्रियल बायोटेक पार्क घाटी में आईआईआईएम-टीबीआई के सहयोग से इनोवेटिव 1.0 अवेयरनेस कैंपेन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मिशन युवा के तहत आयोजित किया गया।
इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंध निदेशक मिशन युवा एवं निदेशक, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग शहजाद आलम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर स्थानीय कॉलेजों के छात्र, किसान और युवा उद्यमी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य अतिथि शाहजाद आलम ने कहा कि संस्थान ने नवाचार और स्टार्टअप्स के लिए एक सशक्त मंच तैयार किया है। उन्होंने युवाओं से स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान हेतु नवाचार अपनाने और सरकारी प्लेटफॉर्म्स का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतिभागियों को मिशन युवा पोर्टल के माध्यम से नियो-इनोवेटिव इंटरप्राइज योजना में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. ज़बी़र अहमद, निदेशक सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू ने कहा कि संस्थान वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विकास और उद्यमिता को जोड़कर नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कठुआ का इंडस्ट्रियल बायोटेक पार्क और आईआईआईएम-टीअीआई कृषि, बायोटेक्नोलॉजी और स्वास्थ्य क्षेत्रों में अनुसंधान को बाजार-उन्मुख समाधान में बदलने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. सौरभ सरन ने पार्क की अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि पार्क में छह प्रमुख क्षेत्र जैसे फर्मेंटेशन टेक्नोलॉजी, फाइटोफार्मा डेवलपमेंट और माइक्रोप्रोपेगेशन शामिल हैं, जिनमें करोड़ों रुपये की उन्नत मशीनरी उपलब्ध है। उन्होंने साझा किया कि आईआईआईएम-टीबीआई अब तक 125 से अधिक स्टार्टअप्स को पोषित कर चुका है, जिनमें से 15 ने बाजार में उत्पाद लॉन्च किए हैं।
डॉ. नासिर-उल-रशीद ने कौशल विकास कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान युवाओं को पांच दिन से छह माह तक के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उद्योग-तैयार बना रहा है। उन्होंने एक छात्र की सफलता की कहानी साझा की, जिसने आईआईआईएम के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स फेलोशिप हासिल की।
विज्ञापन

.......................

क्रॉप डोमेन और आईआईआईएम-टीबीआई के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

मिशन युवा की प्रतिनिधि गौरी देओली ने मिशन के चार स्तंभ संस्कृति, पूंजी, क्षमता और कनेक्टिविटी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नियो-इनोवेटिव इंटरप्राइज योजना के तहत 20 लाख तक की सीड फंडिंग, मेंटरशिप और मार्केट लिंक उपलब्ध कराए जाते हैं। कार्यक्रम में उन्नति फाउंडेशन के उद्यमी विक्रांत डोगरा, हर्बल औरा के श्वंकु, सरनस ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के संदीप राजदान और क्रॉप डोमेन प्राइवेट लिमिटेड के डॉ. स्वामी ने अपने स्टार्टअप अनुभव साझा किए। इस अवसर पर क्रॉप डोमेन प्राइवेट लिमिटेड और आईआईआईएम-टीबीआई के बीच कृषि बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु एमओयू भी हस्ताक्षरित हुआ। अंत में आईआईआईएम टीबीआई की बिजनेस मैनेजर डॉ. विदुषी अबरोल, बिजनेस मैनेजर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें