फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शास्त्रोत्सव में दिखाया संस्कृत, विज्ञान और आयुर्वेद का संगम

Fri, 09 Jan 2026 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय रणबीर परिसर जम्मू में आयोजित राज्यस्तरीय शास्त्रोत्सव में प्रस्
विज्ञापन
कठुआ। संस्कृत, भारतीय विज्ञान और आयुर्वेद का जीवंत संगम कठुआ जिले के विद्यार्थियों की प्रस्तुति में राज्यस्तरीय शास्त्रोत्सव के प्रथम दिवस पर देखने को मिला। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय रणबीर परिसर जम्मू में 8–9 जनवरी 2026 को आयोजित इस दो दिवसीय आयोजन में चूड़ामणि संस्कृत संस्थान, विश्वस्थली कठुआ के 18 विद्यार्थियों ने विविध शास्त्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न गुरुकुलों और परिसरों से लगभग 80 विद्यार्थी शामिल हुए। कठुआ के विद्यार्थियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि संस्कृत शिक्षा केवल परंपरागत अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि और व्यावहारिक जीवन के लिए भी अत्यंत समृद्ध है। कार्यक्रम प्रोफेसर कैलाश चंद्र दास, प्रोफेसर अशोक कुमार थपलियाल, डॉ. राजीव लोचन शर्मा, डॉ. रामदास शर्मा, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा एवं डॉ. पुष्पेंद्र जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस दौरान भाषण स्पर्धा में कठुआ के विद्यार्थियों ने आयुर्वेदिक सिद्धांतों, भारतीय विज्ञान की अवधारणाओं तथा वेदभाष्य की परंपरा को तार्किक और प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत कर निर्णायकों को प्रभावित किया। वहीं काव्य-शलाका प्रतियोगिता में रामायण और चम्पू काव्य के श्लोकों का भावपूर्ण पाठ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जिसके कारण
विज्ञापन

यह आयोजन कठुआ जिले के विद्यार्थियों के लिए केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शास्त्रीय आत्मविश्वास और संस्कृत शिक्षा के व्यापक आयामों को समझने का सशक्त माध्यम बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें