फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कंधारनू में खस्ताहाल सड़क से वाहन चालक परेशान

Thu, 08 Jan 2026 12:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कंधारनू में धार मुख्य सड़क पर कई महीनो से बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए बने परेशानियों का सबब 
विज्ञापन
रामकोट। कंधारनू में धार सड़क छलां से नगरोटा गुजरू दो किलोमीटर सड़क मार्ग पर पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। यह सड़क पिछले करीब दो साल से खस्ताहाल है।
विज्ञापन

सड़क की खराब स्थिति के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो चुके हैं। लोगों के कई बार विभाग को अवगत करवाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क लंबे समय से मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के चलते बारिश के दौरान उनमें जलभराव हो जाता है जिस कारण गड्ढे नहीं दिखने से कई बार वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय दृष्टिकोण से यह सड़क महत्वपूर्ण है। यह तहसील बिलावर, मजालता और रामकोट से यात्रियों के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है। इस पर कई यात्री वाहनों से हर रोज जम्मू, कठुआ, उधमपुर आदि शहरों का आवागमन करते हैं। सड़क की खराब अवस्था सबके लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क से कई निजी वाहनों के साथ यात्री वाहन हर रोज आवाजाही करते हैं लेकिन सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। रामकोट निवासी देस राज, राज सिंह, राकेश कुमार, कृष्ण चंद्र, सुमेश शर्मा, अशोक कुमार और दिलीप सिंह ने बीआरओ विभाग से जल्द सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें