फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ इलेवन ने जीती किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 08 Jan 2026 12:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में कठुआ इलेवन की टीम ने शाहराज लायंस की टीम को 21 रनों से हराकर प्रतियोगिता नाम कर ली। फाइनल मैच में शाहराज लायंस की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कठुआ इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए। कठुआ के बल्लेबाज शिवि ने 56 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहराज लायंस की टीम निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट गंवाकर केवल 128 रन ही बना सकी। कठुआ ने 21 रन से मैच जीत कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। कठुआ के बल्लेबाज शिवि को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। शाहराज लायंस के गेंदबाज मोनू ने प्रतियोगिता में 14 विकेट लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें बेस्ट बॉलर घोषित किया गया। आयोजकों की ओर से उन्हें 3100 की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कठुआ इलेवन के बल्लेबाज रंजीत ने प्रतियोगिता में 130 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी और 40,000 की नकद राशि और उपविजेता रहने वाली टीम को 30,000 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें