पुलिस माटियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता संवाद
14वीं पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला करवाया
कठुआ। 14वीं पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा क्रिकेट अकादमी के नाम रहा। बुधवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबले में चैंपियन क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले को जीतकर हरियाणा क्रिकेट अकादमी में चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
नॉकआउट आधार पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और आमजन स्पोर्ट स्टेडियम कठुआ उपस्थित रहे। टॉस जीतकर चैंपियंस सीसी चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम 19.2 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अक्षित ने 26 गेंदों दो-दो चौके और छक्के की मदद से 37 रन जड़े, जबकि आर्य ने 22 गेंदों में 21 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल है। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा क्रिकेट अकादमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13.5 ओवर में मात्र 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हरियाणा की ओर से अश्वनी चिल्लर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 71 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के लगाकर शानदार पारी खेली। वहीं आर्यन ने 32 गेंदों में पांच चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रन का अहम योगदान देकर टीम को फाइनल खेलने के लिए सुनिश्चित किया। हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए अश्वनी चिल्लर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।