फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रथम सेमेस्टर की रिक्त सीटों को भरने लिए कॉलेजों ने शुरू किया स्पॉट राउंड-2

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के नौ कॉलेजों में विभिन्न विषयों में रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने दूसरे स्पॉट राउंड की शुरूआत कर दी है। आगामी 10 अगस्त तक दाखिला तिथि को बढ़ा दिया गया है। अकेले शहर के सबसे पुराने राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में स्नातक डिग्री के प्रथम सेमेस्टर में कुल 25 मेजर विषयों में 1480 सीटें रिक्त पड़ी हुई हैं, वहीं, 890 सीटें विभिन्न विषयों में भरी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


जिले में नौ राजकीय डिग्री कॉलेज में इस वर्ष डिग्री कॉलेज कठुआ और हीरानगर को उच्च शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए सीयूईटी की श्रेणी में रखा है, जबकि सात अन्य कॉलेज राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ, राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन, बिलावर, रामकोट, बनी, बसोहली और महानपुर को नॉन सीयूईटी श्रेणी में रखा गया है। अभी तक उच्च शिक्षा विभाग सीयूईटी व नॉन सीयूईटी कॉलेजों की दो सूची सहित एक स्पॉट राउंड पूरा कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी स्वीकृत 30 फीसदी से कम सीटें ही भरी गई हैं। एक मात्र राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ है, जहां सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस कॉलेज में अभी तक कुल स्वीकृत 2370 सीटों में से 890 सीटें भरी गई हैं। जो मात्र 36 फीसदी बनती हैं। वहीं, शेष सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण का स्पॉट राउंड शुरू किया गया है।
विज्ञापन


राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की विषयवार रिक्त सीटों की स्थिति

कला और सामाजिक विज्ञान में..............

मेजर विषय उपलब्ध सीटें

1. हिंदी 63

2. समाजशास्त्र 78

3. अंग्रेजी 30

4. मनोविज्ञान 62

5. शिक्षा 81

6. इतिहास 56

7. अर्थशास्त्र 44

8. कॉमर्स 22

9. राजनीति विज्ञान 08

10. उर्दू 77

11. संस्कृत 79

12. डोगरी 72

13. पंजाबी 80

-

कुल 752



विज्ञान के विषयों में...............

मेजर विषय उपलब्ध सीटें

1. जैव प्रौद्योगिकी 17

2. वनस्पति विज्ञान 48

3. रसायन विज्ञान 129

4. कंप्यूटर अनुप्रयोग 31

5. पर्यावरण विज्ञान 28

6. भूगोल 93

7. भूविज्ञान 62

8. गृह विज्ञान 68

9. मत्स्य पालन 26

10. गणित 71

11. भौतिकी 140

12. प्राणि विज्ञान 15

-

कुल 728
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें