बिलावर। रक्षाबंधन से एक दिन पहले शुक्रवार को उपमंडल के अलग-अलग बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। बिलावर कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित दुकानों के बाहर सजी रंग बिरंगी राखियां ग्राहकों को आकर्षित करती रहीं। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियों के साथ-साथ मिठाई और फल इत्यादि की खूब खरीदारी की। युवाओं ने पतंगों की भी खरीदारी की।