कठुआ। जिला पुलिस कार्यालय कठुआ में हाल ही में पदोन्नत एएसआई गोविंद शर्मा और एएसआई यश का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। ये दोनों अधिकारी हेड कांस्टेबल पद से पदोन्नत होकर एएसआई बने हैं।
इन पदोन्नत अधिकारियों को उनके नए पद की प्रतीक रैंक स्टार्स से एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना द्वारा नवाजा गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कठुआ राहुल चाढ़क भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पदोन्नति पर प्रसन्नता जताई।