फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी के युवाओं का दल लंगर लगाने के लिए बालटाल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। आठ युवाओं का एक दल इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में लंगर सेवा देने के लिए रवाना हुआ है। इन्होंने पहले भी मणिमहेश यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों में लंगर और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।
विज्ञापन

इस बार दल ने जालंधर सेवा समिति द्वारा बालटाल में लगाए गए लंगर शिविर में सेवा देने का निर्णय लिया है। समाजसेवक संजय फरगेटा ने जानकारी दी कि बनी के ये युवा हर वर्ष तन, मन और धन से धार्मिक यात्राओं में सेवा करते आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 26 जून को बनी से एक और आठ सदस्यों का दल बालटाल के लिए रवाना होगा। लंगर सेवा से लौटने के बाद यह दल मणिमहेश यात्रा में भी सेवाएं देगा। वहां भी ये श्रद्धालुओं के लिए लंगर और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें