फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला सिलाई प्रशिक्षकों को बांटें प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बनी। मुस्कान फाउंडेशन ने समाज कल्याण विभाग के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरवार को बनी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में दो महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को पेशेवर सिलाई कौशल से लैस कर उन्हें सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर उद्यमी बन सकें।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुस्कान फाउंडेशन की अध्यक्ष परवीन संगराल के अलावा पूर्व सरपंच और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। अपने संबोधन में संगराल ने प्रशिक्षुओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उन्हें अपने नए अर्जित कौशल का उपयोग करके अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को स्वयं के सिलाई व्यवसाय स्थापित करने के लिए पीएमईजीपी, मुद्रा योजना और एचएडीपी जैसे वित्तीय सहायता कार्यक्रमों का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। वहीं, प्रतिभागियों ने बहुमूल्य प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मुस्कान फाउंडेशन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें