कठुआ। रामकोट पुलिस ने वीरवार को क्षेत्र के बसंतर पुल के पास एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से 5.74 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस दौरान एक वाहन भी जब्त किया गया।
पुलिस पोस्ट रामकोट के प्रभारी पीएसआई रणबीर सिंह ने नाका लगाया था। इस दौरान जांच के लिए रोके जाने पर एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहम्मद सादिक उर्फ शिकू निवासी गल्लक जसयाल, तहसील रामकोट के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान 5.74 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और वाहन को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में थाना बिलावर में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 8/21/22/27(a)/60 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं। इनमें एफआईआर संख्या 110/2023 थाना बिलावर तथा एफआईआर संख्या 100/2023 थाना सदर गुरदासपुर, पंजाब में दर्ज हैं।