बनी। ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को पहाड़ी कल्चर मंच के वरिष्ठ सदस्य रतन चंद कालंद्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष जून माह के 25, 26 और 27 तारीख को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले के भव्य आयोजन पर विशेष चर्चा की गई। मंच के सदस्यों ने इस बार मेले को और भी भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों पर गहन विचार-विमर्श किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार मेले में सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का भरपूर आयोजन कर स्थानीय जनता एवं श्रद्धालुओं को एक अविस्मरणीय अनुभव दिया जाएगा। इसके लिए मंच के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में मंच के अन्य प्रमुख सदस्य रविंद्र कुमार, मुश्ताक अहमद, अजीव सिंह, रतन चंद, देवराज सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।