फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आपदा में बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। आपदा में खुद को और दूसरों को कैसे सुरक्षित रखना है। इसके बारे में छात्रों को जागरूक किया गया। एसडीआरएफ की ओर से आईटीआई में पांच दिवसीय जागरूकता शिविर सोमवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने छात्रों को आपात स्थिति से निपटने के गुर सिखाए। इसमें उन्होंने सीपीआर, आग लगने की स्थिति, भूकंप के दौरान इमारत के भीतर खुद का बचाव कैसे करें जैसी अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप के दौरान अफरा तफरी न मचाएं और इमारत के किसी सुरक्षित कोने में शरण लें।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद एसडीआरएफ के जिला प्रभारी रघुवीर सिंह बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिविल डिफेंस के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना है। यहां से जो छात्र जानकारी लेकर जाएंगे वह अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें