फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सरकारी योजनाओं के प्रति किसानों को किया जागरूक

Tue, 03 Jun 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। कृषि विभाग जोन नगरोटा गुजरू की ओर से सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया। इसके तहत कृषि विभाग की ओर से लाखडी, थड़ाकलवाल और गुडा कल्याल में शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

लाखडी के कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कृषि विभाग बिलावर के उपखंड अधिकारी रवि शर्मा, संजय गुप्ता, वरिंदर गुप्ता, डॉ. बृजेश, संजय शर्मा, उद्यान विभाग के जिलाधिकारी भारत भूषण, भाजपा मंडल प्रधान टिक्का शर्मा समेत कई किसान मौजूद रहे।
थड़ाकलवाल और गुडा कल्याल में आयोजित कार्यक्रम में कई पंचायतों के 400 से अधिक किसानों ने भाग लेकर सरकार की ओर से चलाई गईं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के जिलाधिकारी भारत भूषण ने कहा कि जमीन के कुछ हिस्से में फलदार पौधे उगाकर किसान आय बढ़ा सकते हैं। इसे लिए उद्यान विभाग बागवानों को सस्ते पौधे उपलब्ध करवाएगा।
भेड़पालन प्रभारी डॉ. जेपी सुमडिया ने लाखडी में बताया कि भेड़, बकरी पालन के लिए भी पशुपालकों को अनुदान दिया जा रहा है। जिला विकास परिषद के सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने भी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला विकास परिषद के सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें