हनुमान शिला की पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : kathua news
बिलावर। ज्येष्ठ मंगलवार को बिलावर के नाज में स्थित हनुमान धाम में अलग-अलग इलाकों के भक्तों ने प्राचीन हनुमान शीला के पास पहुंचकर भगवान बजरंगबली की पूजा कर मंगलमय भविष्य की कामना की। मंगलवार सुबह से ही अलग-अलग इलाकों से हनुमान भक्त नाज में हनुमान धाम में पहुंचना शुरू हो गए और यह क्रम दोपहर 12:00 बजे तक लगातार जारी रहा।
स्थानीय लोगों के साथ-साथ फिंतर, टिल्ला, सुकराला, किशनपुर, देवल, पल्लन, परनाला आदि इलाकों से बिलावर पहुंचे भक्तों ने प्राचीन हनुमान शीला पर लड्डू, देसी घी के रोट और फल इत्यादि चढ़ाकर भगवान बजरंगबली का गुणगान किया। भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ कर राम नाम का सुमिरन किया। स्थानीय गिरधारी लाल, ओमप्रकाश, मंजू शर्मा ने बताया कि सच्चे मन से पूजा करने से बजरंगबली मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। संवाद