आरटीओ से मिले एसोसिएशन के सदस्य
- फोटो : kathua news
कठुआ। जम्मू-कश्मीर निजी स्कूल समन्वय समिति (जेकेपीएससीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आरटीओ कठुआ सुरिंद्र पाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान निजी स्कूल परिवहन बसों की फिटनेस प्रमाणन, पासिंग प्रक्रिया और परिवहन नियमों के अनुपालन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
जेकेपीएससीसी ने आरटीओ को आश्वासन दिया कि निजी स्कूल छात्र सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग के साथ मिलकर काम करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जम्मू गंधर्व सिंह काटल और सीबीएसई स्कूल प्रबंधन अध्यक्ष महिपाल शर्मा ने आरटीओ की नियुक्ति पर उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया। आरटीओ सुरिंदर पाल शर्मा ने इस पहल की सराहना की और छात्र सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि परिवहन विभाग निजी स्कूलों में छात्रों और स्कूल अधिकारियों को सड़क सुरक्षा नियमों और सर्वोत्तम परिवहन प्रथाओं के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।
बैठक में अध्यक्ष जेकेपीएससीसी कठुआ, एस.पी. बड्याल, कार्यकारी अध्यक्ष कपिल देव शर्मा, योगराज शर्मा, रविंदर कुमार, रविंदर सिंह जसरोब्या, वरुण शर्मा और अरविंद गुप्ता शामिल रहे