कठुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश के बाद बनी में पहला विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होने जा रहा है। आठ मार्च को होने वाले इस स्वास्थ्य जांच शिविर में जिले के अलग-अलग संस्थानों से सात स्वास्थ्य विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञों की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील भी की है।
दरअसल 50 हजार की आबादी वाले बनी सब डिवीजन में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी हमेशा ही महसूस की जाती रही है। दूर दराज होने के चलते प्राइमरी स्तर पर जहां डॉक्टर नहीं वहीं कई कई घंटों का पैदल सफर तय कर आने वाले मरीजों को बनी उपजिला अस्पताल में भी विशेषज्ञ नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए कठुआ या फिर पठानकोट जाना पड़ता है। स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने मामले में रिक्त डॉक्टरों के पद भरने के लिए सरकार से मांग की थी। इस संबंध में मंत्री से भी मिले थे। जिसके बाद सरकार ने अस्थायी व्यवस्था के तहत क्षेत्र में पहले विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर को आयोजित करने की तैयारी कर ली है।
............
शिविर के लिए इन डॉक्टरों को किया गया है तैनात
डॉ. विनय खजूरिया - सलाहकार चिकित्सक, एसडीएच बनी
डॉ. रवि कुमार - सलाहकार सर्जन, एसडीएच बसोहली
डॉ. पल्लवी जमवाल - चिकित्सा अधिकारी (एमएस नेत्र विज्ञान), एसडीएच परोल
डॉ. प्रबजोत सिंह - चिकित्सा अधिकारी (डीसीएच), पीएचसी कोहग ब्लॉक बिलावर
डॉ. सुरिंदर कुमार - चिकित्सा अधिकारी (एमएस ऑर्थो), ट्रॉमा सेंटर महानपुर ब्लॉक बसोहली
डॉ. नितिका बाली - चिकित्सा अधिकारी (डीजीओ), एसडीएच बिलावर
डॉ. अश्वनी कुमार - चिकित्सा अधिकारी (एमएस ईएनटी), एनटीपीएचसी नगरोटा गुजरू ब्लॉक बिलावर