फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बीस साल पहले बना कॉलेज पर हॉस्टल सुविधा आज तक नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। लगभग 20 साल पहले सरकार ने बिलावर में राजकीय डिग्री कॉलेज खोला था लेकिन कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार ने आज तक हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई। इसके कारण बिलावर उपमंडल से सटे बनी विधानसभा क्षेत्र और अन्य इलाकों के विद्यार्थियों को किराए का कमरे लेकर बिलावर में रहना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर में पढ़ाई करने के लिए बनी विधानसभा क्षेत्र, लोहाई मल्हार ब्लॉक, डूगैन ब्लॉक और उधमपुर से सटे इलाकों के सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए आते हैं जिन्हें आवास के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को देवल गांव, फिंतर या फिर बिलावर कस्बे में किराए का कमरा लेकर रहना पड़ता है या जिन विद्यार्थियों के रिश्तेदार बिलावर में रहते हैं वह विद्यार्थी अपने रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध न होने की वजह से आर्थिक तंगी से जूझने वाले विद्यार्थी कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं क्योंकि वह किराए के कमरे में रहने के लिए असमर्थ हैं और आर्थिक तंगी के कारण विद्यार्थी किराए के कमरे का भुगतान नहीं कर पाते हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि वर्ष 2005 में बिलावर में राजकीय डिग्री कॉलेज खोला गया था लेकिन 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी कॉलेज मे हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, कई सरकारें आईं और कई गईं लेकिन किसी भी सरकार ने दूर दराज क्षेत्र के इलाके के विद्यार्थियों के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई। विद्यार्थियों ने मौजूदा सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इससे दूर दरदराज क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए किराए का कमरा लेकर न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें