फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दिल्ली भ्रमण पर गए बच्चे वाइस ऑफ आर्मी स्टाफ से की मुलाकात

विज्ञापन
वाइस ऑफ आर्मी स्टाफ से मुलाकात करते बच्चे। - फोटो : reasi
विज्ञापन
कठुआ। जिले के दूर दराज बनी और लोआंग से दिल्ली भ्रमण पर गए बच्चों के दल ने सेना के वाइस ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से मुलाकात की। यही नहीं छात्रों ने देश की राजधानी के ऐतिहासिक महत्व को जानने के लिए यहां की धरोहरों को भी करीब से देखा। सेना की ओर से बच्चों को ऑपरेशन सद्भावना के तहत दिल्ली ले जाया गया है।
विज्ञापन

भारतीय सेना की ओर से जिले के दूर दराज क्षेत्र के बच्चों को देश के विकास से रूबरू करवाने के लिए यह आयोजन किया गया है। बनी और लोआंग जैसे आतंक प्रभावित इलाकों में युवाओं में देशप्रेम की अलख जगाने के साथ ही देश की तरक्की में उन्हें भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। बच्चों ने जहां राष्ट्रपति भवन और कुतुबमिनार को देखा। वहीं इसके उपरांत लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से भी मुलाकात की। अधिकारी ने बच्चों को बड़ी ही सहजता से सेना और इसकी देश के प्रति जिम्मेदारी से अवगत करवाया। बच्चों ने भी अपने अनुभव सांझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें