कठुआ। मवेशी तस्करी के मामले में जंगलोट गांव के लोगों ने एक युवक को पकड़ा है। उसे पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासी विश्वजीत ने कहा कि जिस वक्त उन्होंने युवक को पकड़ा, वह अपने कुछ साथियों के साथ उनके गांव में मवेशियों को लोड करने की नियत से आया था। क्योंकि उनके साथ एक पिकअप ट्रक और कार भी थी। उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि पकड़ा गया युवक दरालां गांव का है जो उनके गांव में रहता है। पिछले कुछ सालों के दौरान उसने जो संपत्ति अर्जित की है वह इसी तरह के अवैध काम को अंजाम देकर बनाई है।
वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई का कहना है कि पुलिस युवक को अपने साथ ले आई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह किसी की खोई हुई गाय को तलाश कर रहा था। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।