बिलावर। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बिलावर में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। फिंतर चौक पर शनिवार शाम 4:00 बजे के बाद आयोजित समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाच कर खुशी मनाई और मिठाइयां बांटीं।
पहाड़ी जिला प्रधान गोपाल कृष्ण ने कहा कि यह जनता का भाजपा की नीतियों में विश्वास दर्शाता है। इस मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास और सुशासन वाली सरकार को वोट दिया है। इस मौके पर जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह, बिलावर मंडल प्रधान राजू सुंबड़िया, अरुण सिंह, विशाल शर्मा और अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।