रामकोट। तहसील के पंजतीर्थी इलाके में बुधवार को विधायक सतीश कुमार ने दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर पंचायत बरोटा, पंचायत किशनपुर और पंचायत अगलीधार से आए हुए लोगों ने विधायक को अपने मुख्य समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर समाज सेवी लकी कुमार ने अगलीधार के लोगों के आवागमन में परेशानियों से विधायक को अवगत करवाया और गरडा सलेर से रहेन बुराल इलाके तक पहुंचे के लिए पुल निर्माण की मांग रखी।
इसके साथ लोगों ने पानी की समस्या से विधायक को अवगत करवाया। कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग हर पंचायत में कार्य तो शुरू हुआ लेकिन उसका लाभ लोगों को परियोजना के शुरू होने के 3 वर्ष बाद भी नहीं मिल पा रहा है जिससे लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि परियोजना के अंतर्गत लगे शेष बचे कार्य को भी जल्द पूरा करवाया जाए ताकि लोगों का हर घर जल सपना साकार हो सके। लोगों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द वह उनकी समस्याओं को हल करवाने का प्रयास करेंगे। बैठक के बाद विधायक सतीश कुमार ने पंचतीर्थी के ऐतिहासिक आप शंभू मंदिर में जाकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया जहां उन्होंने मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों द्वारा आयोजित भंडारे में भोजन भी ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा के रामकोट मंडल के पूर्व प्रधान विपिन शर्मा, मकवाल के पूर्व नायब सरपंच सोमदत्त सौगनिया, किशन पुर के पूर्व सरपंच मदन लाल के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे।