फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गणतंत्र दिवस की परेड के लिए की रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तर पर होने वाली समारोह की तैयारियों जोर-शोर से जारी हैं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को भी मुख्य समारोह में होने वाली परेड के लिए अभ्यास जारी रहा। इसमें स्कूली विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेटों ने सुरक्षा बलों के साथ कदमताल करते हुए अभ्यास किया।
विज्ञापन

बुधवार को जारी अभ्यास में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों, एनसीसी कैडेट्स के अलावा स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने पुलिस बैंड की धुन पर अभ्यास किया।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के प्रशिक्षक छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके साथ स्कूलों में कार्यक्रम के दौरान पेश की जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें