फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी के पहाड़ाें पर बिछी सफेद परत बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बनी सब डिवीजन के छत्रगलां से सटे पहाड़ों पर बर्फ की नई चादर बिछने से निचले इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बनी-भद्रवाह मार्ग पर आसपास के पहाड़ों पर शनिवार देर रात हलकी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

बनी सब डिवीजन के साथ साथ लोहाई मल्हार के इलाकों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
लोग रविवार को कई इलाकों में अलाव सेकते नजर आए। पहाड़ी इलाकों में जहां सर्दी ने जोर पकड़ लिया है वहीं मैदानी इलाकों में भी सुबह और शाम के समय लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो रहे हैं। बनी, बिलावर और बसोहली के इलाकों में लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल नवंबर महीने के अंत तक जिले में सूखी सर्दी का मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें