फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मोबाइल सुनते वाहन चलाते दिखे तो 112 पर कॉल करेंं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाकों में यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से कहा कि अगर शराब पीकर या मोबाइल सुनते हुए किसी को वाहन चलाते देखें तो 112 पर कॉल कर सूचना दें। विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बनी कस्बे के मुख्य बाजार में आम लोगाें और वाहन चालकों को जागरूक करते हुए विभागीय अधिकारियों ने कहा कि आम लोगों के सहयोग की बेहद जरूरत है। यातायात विभाग केवल प्रवर्तन के लिए नहीं बल्कि आम लोगों के सहयोग से हादसों को कम करने और यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए काम कर रहा है।
बनी कस्बे में लोगों को संबोधित करते हुए डीटीआई करतार नाथ ने कहा कि बनी जैसे पहाड़ी क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। यहां लोगों को समझना होगा कि एक छोटी से लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लिहाजा शराब पीकर गाड़ी चलाते या फिर मोबाइल फोन पर बात करते हुए गाड़ी चलाते चालक दिखे तो फौरन 112 हेल्पलाइन पर कॉल करें, विभाग अवश्य कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भी आदत डालनी होगी कि यदि कोई यात्री वाहन का चालक ऐसा करता है तो फौरन उसे टोक दें।
विज्ञापन

डीटीआई ने बताया कि रोजाना हो रहे हादसों में केवल अपनी गलती ही नहीं बल्कि दूसरों की गलती से भी लोगों की जान जा रही है। बनी और इसके पहाड़ी क्षेत्रों में गलती की गुंजाइश नहीं है। दोपहिया वाहन चालक हेल्मेट लगाएं और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें