फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरण घायल, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। धार रोड पर देर शाम एक मादा स्पॉटेड डियर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गई। क्षेत्र से गुजर रहे वाहन चालकों ने उसे सड़क से हटाया और वन्यजीव विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने उसे विशेषज्ञ जांच के बाद इलाज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम धार रोड पर रामकोट के सामुदायिक हॉल के पास हादसे में वन्यजीव घायल हुआ। आसपास के लोगों ने फौरी मदद करते हुए उसे सड़क से हटाया। वन्यजीव विभाग के संयुक्त कंट्रोल रूप से आई टीम में शामिल रत्न सिंह ने बताया कि स्पॉटेड डियर के घायल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया है। जांच करवाने के साथ ही उसे उपचार दिया जा रहा है। बताया कि स्पॉटेड डियर के एक पांव में फ्रेक्चर है। ऐसे में कोशिश की जाएगी कि उसे जल्द मांडा शिफ्ट करवा दिया जाए। दरअसल, सर्दी बढ़ने के साथ ही जंगली जानवर मैदानी इलाकों की ओर बढ़ना शुरू कर देते हैं। ऐसे में इन दिनों क्षेत्र में तेंदुए का भी खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें