फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर में डेंगू और मलेरिया के दो मरीज मिले, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की उड़ी नींद, पीड़ित के घरों और आसपास करवाया गया एंटी लार्वा का स्प्रे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डेंगू ने जिले में दस्तक दे दी है। इस सीजन में बारिश से पहले ही महिला मरीज डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ एक पुरुष मरीज मलेरिया से ग्रस्त पाया गया। दोनों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। वहीं, डेंगू और मलेरिया के ताजा मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है।
मंगलवार को डेंगू के एक मामले की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया विंग की टीम को काम पर लगा दिया है। कठुआ शहर के वार्ड नंबर पांच में रहने वाली 35 वर्षीय महिला को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा, शहर से सटे कूका चक में 45 वर्षीय व्यक्ति मलेरिया से ग्रस्त पाया गया है।
विज्ञापन



कठुआ में हर साल डेंगू के सैकड़ों मामले सामने आते रहे हैं। 2024 के दौरान जिले में 750 के करीब लोगों को डेंगू का डंक लगा था। गत वर्ष 901 लोगों को डेंगू के कारण बीमार होना पड़ा था। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस बार मार्च से अपनी सतर्कता जारी रखते हुए लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने डेंगू और मलेरिया पीड़ित मरीज की पुष्टि करते हुए बताया कि डेंगू से ग्रस्त महिला का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति गत माह विदेश यात्रा से लौटा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर के वार्ड 5 में उनकी टीम ने डेंगू पीड़ित के घर के भीतर और परिसर में एंटी लार्वा का स्प्रे किया है। इसके अलावा, आसपास के 60 घरों में भी एंटी लार्वा का स्प्रे करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की हिदायत दी गई है। वहीं, कूका चक में 24 लोगों के खून के नमूने लिए गए है, जिन्हें जांच के लिए जीएमसी कठुआ की लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें