फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रावी एक्सपोर्ट पुल की मरम्मत के बाद भार क्षमता का परीक्षण शुरू

विज्ञापन
रावी दरिया के तैयार पुल की भार क्षमता को जांचने के लिए खडे़ किए गए भारी ट्रक। संवाद
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा से पहले पुल से आवागमन शुरू कराने के प्रयास में जुटे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा से पूर्व जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य राज्यों से जोड़ने वाली रावी दरिया स्थित एक्सपोर्ट पुल की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पुल के नवनिर्मित पिलर और मरम्मत किए गए हिस्से की भार क्षमता जांचने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
इसमें पुल की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी-भरकम माल लदे वाहनों को 24 घंटे तक पुल पर खड़ा रखा गया है। इस परीक्षण के माध्यम से यह परखा जा रहा है कि पुल यातायात का दबाव सुरक्षित रूप से वहन करने में सक्षम है या नहीं। परीक्षण सफल रहने के बाद ही पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग और उससे जुड़े महत्वपूर्ण ढांचागत कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। रावी दरिया का एक्सपोर्ट पुल भी इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पुल की भार क्षमता का परीक्षण जारी है और उम्मीद है कि अगले तीन से चार दिनों में यातायात बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल के चालू होने से वर्तमान में इम्पोर्ट पुल पर पड़ रहा अतिरिक्त यातायात दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक सुचारू और सुरक्षित बन सकेगी।
विज्ञापन

अगस्त 2025 में हुई भारी बारिश के दौरान रावी दरिया में आई बाढ़ से लखनपुर स्थित एक्सपोर्ट पुल का एक हिस्सा तथा उसका एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश और निकास का पूरा यातायात एक ही पुल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। लगभग 10 माह बाद अब मरम्मत कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोग और परिवहन क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें