फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सुरक्षाबलों ने जांची त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता व संचार व्यवस्था की हकीकत

विज्ञापन
लखनपुर में आयोजित मॉकडि्रल में भाग लेते सुरक्षाबल के जवान। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा को देखते हुए जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को लखनपुर स्थित रिसेप्शन सेंटर में व्यापक कंटिजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में सुरक्षा बलों के बीच आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा संचार व्यवस्था की भी जांच की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बलों ने संयुक्त रूप अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल में सीआरपीएफ की 121वीं बटालियन, ई/229वीं बटालियन, सीआईएसएफ तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान विभिन्न संभावित सुरक्षा चुनौतियों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह मॉक ड्रिल विशेष रूप से कठुआ-रावी क्षेत्र में संभावित खतरों और आपात स्थितियों को ध्यान में रखकर आयोजित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें