फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खरोट मोड़ फ्लाईओवर का एक लेन शुरू, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों को नहीं होना होगा परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरोट मोड़ स्थित फ्लाईओवर के एक लेन पर वाहनों की आवाजाही वीरवार से शुरू कर दी गई है। इससे इस व्यस्त मार्ग पर लंबे समय से लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलने लगी है। श्री अमरनाथ यात्रा से पहले हाईवे प्राधिकरण इस फ्लाईओवर के दूसरे लेन का भी निर्माण कार्य पूरा कर देगा। दोनों लेन पर आवागमन शुरू होने से बिना किसी रुकावट के एक और चौक को बाईपास करते हुए ट्रैफिक गुजर जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर की एक ट्यूब (लेन) शुरू होने से यातायात व्यवस्था में पहले से सुधार दिखाई देने लगा है। परियोजना के पूरी तरह चालू होने के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा बढ़ने के साथ-साथ यात्रा समय में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। खरोट मोड़ लंबे समय से राष्ट्रीय राजमार्ग का एक संवेदनशील और दुर्घटना संभावित क्षेत्र रहा है। यहां हाईवे ट्रैफिक, स्थानीय संपर्क मार्ग और सार्वजनिक परिवहन वाहनों के रुकने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने के लिए फ्लाईओवर और अंडरपास परियोजना पर कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार परियोजना के शेष कार्य भी तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। दूसरी ट्यूब तथा अंडरपास से जुड़े कार्यों को भी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पूरे जंक्शन को आधुनिक यातायात व्यवस्था के अनुरूप विकसित किया जा सके।
विज्ञापन


आगामी दिनों में श्री अमरनाथ यात्रा तथा पर्यटन सीजन के दौरान इस सुविधा का सीधा लाभ हजारों यात्रियों को मिलेगा। इसके अलावा, बरनोटी और राजबाग क्षेत्र में चल रहे फ्लाईओवर एवं सड़क सुधार कार्यों के पूरा होने के बाद लखनपुर से चडवाल तक का सफर और अधिक सुरक्षित, सुगम तथा जाम मुक्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें