फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नड़ोली में महिला से चेन स्नैचिंग, स्कूटी सवार दो युवक फरार

Sat, 09 May 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए महिला से चेन छीनने के संभावित आरोपी सीसीटीवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। नगरी चौकी के अधीन गांव नक्कियां-नड़ोली में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पीड़िता वंदना ने बताया कि वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने और वापस लाने जाती है। वीरवार को अपने तीन वर्षीय बेटे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। जब वह गांव के रास्ते में निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे चुन्नी संभालने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने अपनी स्कूटी रोकी, तभी दोनों ने झपटकर गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनका छोटा बेटा भी साथ था। बेटे की सुरक्षा को देखते हुए वह ज्यादा विरोध नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़िता ने बताया कि घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। उन्होंने दावा किया कि वह आरोपियों को पहचान सकती है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। नगरी चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें