बसोहली में अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता के दौरान खिलाडी खेल अधिकारियों के साथ। विज्ञप्ति
राजकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली और हायर सेकेंडरी स्कूल भूंड में करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली और हायर सेकेंडरी स्कूल भूंड में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से 568 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मंगलवार को खेल गतिविधियों का उद्घाटन उप-प्रधानाचार्य मेजर सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर तारा सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
भूंड क्लस्टर में आयोजित बैडमिंटन अंडर-14 बालिका वर्ग में अपर प्राइमरी स्कूल गडूईधार ने मिडिल स्कूल शहरा को 2-1 सेट से हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में हाई स्कूल सियालग ने हाई स्कूल हट्ट को 2-0 से पराजित किया। वॉलीबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग में मिडिल स्कूल शहरा ने अपर प्राइमरी स्कूल गडूईधार को 2-0 से हराया। अंडर-17 में हाई स्कूल सियालग ने हाई स्कूल जानू को 2-1 से मात दी। कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग में मिडिल स्कूल शहरा ने हाई स्कूल सियालग को 11 अंकों से हराकर जीत दर्ज की।
बसोहली क्लस्टर के अंडर-17 बालक वर्ग में खो-खो और कबड्डी में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली विजेता रहा। वीर सावरकर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली उपविजेता रहा। बैडमिंटन में वीर सावरकर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली ने बाजी मारी। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली ने 2 सेट से जीत दर्ज की। शतरंज में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के कार्तिक ने प्रथम स्थान हासिल किया। वीर सावरकर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के अनिरुद्ध जम्वाल दूसरे स्थान पर रहे।